eCourts Portal – कोर्ट केस स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें? Check eCourt Case Status In Hindi

eCourts Portal In Hindi – जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं। कोई भी कोर्ट कचहरी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमें अपने हक को प्राप्त करने के लिए कोर्ट कचहरी का सहारा लेना पड़ता है। ना चाहते हुए भी हमें ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ जाता है। जिसमें हमें कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ ही जाते हैं। यह तो आप तो जानते ही हैं कि एक बार जिसका कोर्ट कचहरी में काम पड़ गया वह इतनी जल्दी खत्म नहीं होता है।

छोटे से छोटा केस भी चार-पांच साल तक चलता है। लेकिन नागरिकों को सुविधा पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कोर्ट कचहरी के काम को भी ऑनलाइन कर दिया गया है। सरकार द्वारा नागरिकों को सुविधा पहुचाने के लिए eCourts Portal को लांच किया गया है। जिससे अब आप कहीं से भी अपने जिला अदालत, हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट में चल रहे किसी भी मुकदमे की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप ऑनलाइन ही अपने मोबाइल का उपयोग करके अपने मुकदमे से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट 2 मिनट में ही प्राप्त कर सकते हैं।

यदि आप भी अपने या किसी और के मुकदमे की लेटेस्ट अपडेट की जानकारी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो आप यहां पर बता जा रहे तरीके से किसी भी मुकदमे की जानकारी और उससे जुड़े दिए गए आदेश की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको कोर्ट केस की जानकारी, district court case status by respondent name, सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया केस स्टेटस, कोर्ट केस की तारीख, सुप्रीम कोर्ट केस स्टेटस डायरी नो, झारखंड हाई कोर्ट केस स्टेटस, इ कोर्ट सर्विसेज, ई कोर्ट की पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी। जिसका उपयोग करके  आप मुकदमे से जुड़ी जानकारी जानकारी से जुड़ी जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

eCourts Portal Kya Hai?

eCourts Portal - कोर्ट केस स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें? Check eCourt Case Status In Hindi

नागरिकों को कोर्ट कचहरी से हो रही परेशानियों को देखते हुए सरकार ने eCourts Portal लॉन्च किया है। इस Portal के माध्यम से आप जिला अदालत, हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मुकदमे की जानकारी और उससे जुड़े आदेश की जानकारी ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकते हैं।  इसके साथ ही कोर्ट से जुड़े अन्य जानकारियां भी आप इस Portal के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। जानकारी प्राप्त करने के लिए आप सी आर अन अन नंबर, पार्टी का नाम, केस नंबर, वकील के नाम आदि से मुकदमे की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिससे आपको मुकदमे से जुड़ी जानकारी  प्राप्त करने में आसानी हो जाती है।

eCourts Portal के उद्देश्य क्या हैं?

eCourts Portal के मुख्य उद्देश्य कुछ इस प्रकार हैं –

  • इस Portal का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के समय की बचत करना है।
  • इसके साथ ही न्यायपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को भी इस Portal के माध्यम से कम करने की कोशिश की गई है।
  • Portal के माध्यम से न्यायपालिका के कार्यों में पारदर्शिता भी लाने की कोशिश की जा रही है।
  • इसके साथ ही लोगों को घर बैठे मुकदमे की जानकारी प्रदान करने का भी मुख्य उद्देश्य इस Portal मुख्य उद्देश्य है।

eCourts Portal के लाभ क्या क्या लाभ हैं?

सरकार द्वारा लांच किए गए eCourts Portal के लाभ कुछ इस प्रकार हैं –

  • eCourts Portal के माध्यम से नागरिक अपने मुकदमे के आदेश की प्रतिलिपि घर बैठे ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकते हैं।
  • किसी भी कोर्ट केस के बारे में जानकारी आम नागरिक घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। जिससे उन्हें अब कोर्ट के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
  • eCourts Portal के माध्यम से f.i.r. संख्या तथा कानून की धाराओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • केस के बारे में पूरी जानकारी आप CRN नंबर, पार्टी के नाम द्वारा, केस नंबर, फाइलिंग नंबर, वकील के नाम, एफ आई आर नंबर आदि के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।

eCourts Portal पर Online Case Status Check करने के लिए आवश्यक दस्तावेज –

e-court पोर्टल पर आप कई तरह से अपने केस का स्टेटस चेक कर सकते हैं आपके पास निम्न में से कोई भी जानकारी हो जिसके माध्यम से आप आसानी से केस का स्टेटस चेक कर सकतें हैं –

  • CNR नंबर
  • पार्टी नाम
  • केस नंबर
  • फ़ाइलिंग नंबर
  • एडवोकेट का नाम
  • एफ़आईआर नंबर
  • एक्ट का प्रकार

eCourts Portal के माध्यम से मुकदमे की जानकारी कैसे प्राप्त करें?

eCourts Portal के माध्यम से किसी मुकदमे की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको नीचे बताया जा रहे आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशल वेबसाइट https://www.ecourts.gov.in/ecourts_home/ पर जाना होगा। आप चाहें तो यहां क्लिक करके डायरेक्ट भी जा सकते हैं
  • जैसे ही आप विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएंगे। नीचे स्क्रॉल करने पर आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे। पहला ऑप्शन हाई कोर्ट का दूसरा सुप्रीम कोर्ट का और तीसरा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का होगा।
how-to-check-court-case-status-online-in-hindi-via-ecourts-portal-app-4533477
  • यहां पर आपका जिस स्तर की अदालत में मुकदमा चल रहा हो उस ऑप्शन पर क्लिक करें
  • जैसे आप यदि डिस्टिक कोर्ट कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। तो आप डिस्टिक कोर्ट सर्विस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • जैसे यहां इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। आपके सामने एक नया पेज नया पेज नीचे दिखाई गई इमेज की तरह इमेज की तरह ओपन होगा।
how-to-check-court-case-status-online-in-hindi-via-ecourts-portal-app-3-8242787
  • यहां पर आप को पहले आप CRN नंबर डालना होगा। इसके पश्चात दिया कि कैप्चा कोड को सामने दिए गए बॉक्स में भरकर सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप सर्च ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। आप के मुकदमे से जुड़ी सारी जानकारी और आर्डर आपके सामने ओपन होकर आ जाएंगी।
how-to-check-court-case-status-online-in-hindi-via-ecourts-portal-app-2-3640031
  • इसी तरह यदि आपको अपना CRN नंबर नहीं पता है। तो आप साइड में दिए गए केस स्टेटस, कोर्ट ऑर्डर, केस लिस्ट आदि ऑप्शन का भी उपयोग करके अपने केस से जुड़े से जुड़े सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
how-to-check-court-case-status-online-in-hindi-via-ecourts-portal-app-5-9048549

SMS के माध्यम से मुकदमे की स्थिति कैसे प्राप्त करें?

आप चाहे तो अपने मोबाइल के द्वारा एक मैसेज भेज कर भी अपने मुकदमे की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। SMS के माध्यम से मुकदमें की सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स को ओपन करना होगा। और कैपिटल लेटर में ECORTS टाइप करना होगा। और फिर स्पेस देकर सीआरए नंबर लिखना होगा। और फिर 9766 8998 99 पर मैसेज भेज देना होगा। जिसके पश्चात कुछ समय बाद आपको आपके केस से सम्बन्धित सारी जानकारी मैसेज के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी।

eCourts Portal एप्प डाउनलोड कैसे करें?

यदि आपको बार-बार अपने या अन्य किसी सदस्य के मुकदमे की जानकारी प्राप्त करनी पड़ती है। तो आपको eCourts Portal का ऐप डाउनलोड कर लेना चाहिए। जिससे आपको मुकदमे की जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी। eCourts Portal का ऑफिशियल ऐप डाउनलोड करने के लिए आप नीचे क्लिक कर सकते हैं।

तो दोस्तों इस तरह से आप अपने मुकदमे से जुड़ी सभी जानकारी और आदेशों की जानकारी ऑनलाइन ही अपने मोबाइल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। पोर्टल पर आप e court case status, city civil court case status, high court case status, ecourt services case status, case status by name, case status district court, e courts-gov-in, supreme court case status आदि की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। साथ ही यदि आपको किसी भी प्रकार का कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें। हम जल्दी आपके सवालों का जवाब देंगे।। धन्यवाद।।

प्रवेश कुमारी

मास मीडिया क्षेत्र में अपनी 15+ लंबी यात्रा में प्रवेश कुमारी कई प्रकाशनों से जुड़ी हैं। उनके पास जनसंचार और पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है। वह गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर से वाणिज्य में मास्टर भी हैं। वह वाणिज्य, व्यापार, कर, वित्त और शैक्षिक मुद्दों और अपडेट पर लिखना पसंद करती हैं। अब तक उनके नाम से 6 हजार से अधिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Comments (23)

  1. Sir meri 30000 rs salary due hai owner roj jhoot bol kar taal deta hai.aaj 24 din se jyda ho gaya September ki salary nhi aai. Mere pas uski whatsapp chat or recoding hai kya mujhe salary milegi

    Reply
    • किसी भी जमीन पर किसी भी प्रकार का यदि विवाद चल रहा है, कोई कोर्ट केस चल रहा है या कोई स्टे का आर्डर आया है तो ऐसे जमीना प्लॉट को बेचा नहीं जा सकता है ।

      Reply
  2. Mera cash khatm ho gya he
    Cort se bari ho gya hu
    Koi jurmana nahi lga
    But waqil ne bari krwane ke nam pe
    30000 rs le liye
    Kya usne sahi pese liye mujh se
    Or uski fish alg di mene 20000 pura cash ladne ki

    Reply
  3. Sir shivnarayan Lovevanshi
    Ji. indore (mp) mujhe joining bhi nhi de rhe he
    Our selary bhi nhi de rhe he sir may help

    Reply

Leave a Comment