राष्ट्रीय महिला आयोग का हेल्पलाइन नंबर क्या है? | राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत कब और कैसे करे?

|| राष्ट्रीय महिला आयोग का हेल्पलाइन नंबर क्या है? | | NCW helpline number in Hindi | NCW helpline number in Hindi | NCW kya hai | राष्ट्रीय महिला आयोग क्या है? | NCW kya hai | राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत कब करें?| NCW me complain kab kare ||

NCW helpline number in Hindi :- विश्व में दो तरह के लोग रहते हैं, जिसमे एक होते है पुरुष और दूसरी महिला। अब इसमें ईश्वर के द्वारा पुरुष को शारीरिक शक्ति प्रदान की गयी है तो महिलाओं को मानसिक शक्ति। दोनों के द्वारा ही अपनी शक्तियों का अलग अलग माध्यम से उपयोग किया जाता है। एक और पुरुष शक्ति के दम पर बदलाव लाने का प्रयास करते हैं तो वही महिला प्रेम व दया के अनुरूप लंबे समय के लिए मानसिक दबाव लेकर (NCW kya hai) आती है। दुनिया को चलाने के लिए दोनों तरह की शक्तियों और लिंग का होना अनिवार्य है। किसी एक के अभाव में अराजकता फैल सकती है।

अब बहुत बार देश में यह देखने को मिलता है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध बढ़ जाते हैं या उनके साथ किसी तरह की ज्यादती हो सकती है। यह ज्यादती कहीं भी देखने को मिल सकती है फिर चाहे वह उनके घर में हो या कार्यालय में या सड़क पर। तो ऐसे में महिलाओं की शिकायतों को अलग से सुनने के लिए भारत सरकार ने राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना की (Rashtriya mahila aayog ke bare mein jankari) है। राष्ट्रीय महिला आयोग में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं व शिकायतों को सुना जाता है और उसके लिए उचित कार्यवाही की जाती है।

ऐसे में बहुत सी महिलाओं की यह समस्या रहती है कि वे अपने साथ हुआ अत्याचार, ज्यादती या अन्य किसी दुर्व्यवहार की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष किस प्रकार करें या राष्ट्रीय महिला आयोग का हेल्पलाइन नंबर क्या (NCW contact number in Hindi) है। तो यदि आप भी राष्ट्रीय महिला आयोग का हेल्पलाइन नंबर जानना चाह रही है तो आज हम आपके साथ राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ संपर्क करने के सभी माध्यमो के बारे में जानकारी साँझा करने वाले हैं। आज के इस लेख में आपको राष्ट्रीय महिला आयोग के हेल्पलाइन नंबर सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जानने को मिलेगी।

Contents show

राष्ट्रीय महिला आयोग क्या है? (NCW kya hai)

सबसे पहले बात करते हैं यह राष्ट्रीय महिला आयोग है क्या चीज़ और यहाँ पर होता क्या है। तो आपको सूचित करते हुए हम यह स्पष्ट कर दें कि यह कोई पुलिस नहीं होती है और ना ही इनके पास किसी के विरुद्ध कार्यवाही करने का अधिकार होता (Rashtriya mahila aayog kya hai) है। वह कार्य पुलिस व न्यायालय का होता है। हालाँकि जिस भी महिला के साथ अन्याय हुआ है, यह राष्ट्रीय महिला आयोग उनकी हरसंभव सहायता करता है और पुलिस को अत्याचारी के विरुद्ध कार्यवाही करने को विवश करता है।

राष्ट्रीय महिला आयोग का हेल्पलाइन नंबर क्या है? | राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत कब और कैसे करे?

यदि राष्ट्रीय महिला आयोग किसी मामले का संज्ञान ले लेता है तो पुलिस को उस मामले पर कार्यवाही करनी ही पड़ती है। इसी के साथ उस महिला को न्यायिक प्रक्रिया में सहायता करना, आर्थिक सहायता दिलवाना, समाज में उसका स्थान सुनिश्चित करना, नौकरी दिलवाना इत्यादि सहायता भी राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा की जाती है। एक तरह से यह राष्ट्रीय महिला आयोग पीड़ित महिलाओं की अपनी ओर से हर संभव सहायता करने का प्रयास करता है।

राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत कब करें? (Rashtriya mahila aayog me shikayat kab kare)

यदि महिला के साथ किसी भी तरह का अत्याचार हुआ है तो वह राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष शिकायत कर सकती है। आप सोच रहे होंगे कि इसके तहत किस तरह की शिकायतें सुनी जाती है। तो हम यहाँ पहले ही स्पष्ट कर दें कि एक पीड़ित महिला किसी भी तरह की शिकायत के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग से संपर्क कर सकती है और उनसे सहायता की अपेक्षा कर सकती (NCW me complain kab kare) है। तो यदि आप राष्ट्रीय महिला आयोग की हेल्पलाइन नंबर या उनसे संपर्क करने का जरिया जानना चाह रही है तो उससे पहले आपको इस बात के बारे में स्पष्ट हो जाना चाहिए कि आप उनसे किस चीज़ के लिए संपर्क साध रही है।

वह इसलिए क्योंकि वर्तमान समय में महिलाओं के द्वारा स्वयं को मिले अधिकारों का दुरूपयोग बढ़ गया है और इस पर सर्वोच्च न्यायालय भी चिंता जता चुका है। इसके कई मामले भी सुनने में आये हैं जहाँ एक महिला के द्वारा कानून का दुरूपयोग कर किसी पुरुष पर गलत आरोप लगाए गए और उस कारण उस पुरुष ने या तो आत्म हत्या कर ली या फिर उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा या समाज का बहिष्कार या तिरस्कार सहना पड़ा।

तो इस बात का ध्यान रखें कि यदि आप गलत शिकायत करने जा रही है या दुर्भावना के तहत शिकायत कर रही है या आरोप सिद्ध नहीं होते हैं तो उल्टी आपके ऊपर भी कार्यवाही की जा सकती है। इसके लिए आज के समय में कई कानून भी लाये गए हैं क्योंकि इससे ना अच्छे पुरुष पीड़ित होते हैं बल्कि उन महिलाओं को भी गलत नज़रों से देखा जाता है जो सच में पीड़ित है। तो यदि आपके साथ सच में कोई अत्याचार हुआ है, फिर चाहे वह अत्याचार किसी भी श्रेणी का हो, आप राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज करवा सकती है।

राष्ट्रीय महिला आयोग का हेल्पलाइन नंबर क्या है? (NCW helpline number in Hindi)

अब करते हैं मुख्य मुद्दे की बात और वो है राष्ट्रीय महिला आयोग का हेल्पलाइन नंबर जिस पर कॉल करके आप मदद की गुहार लगा सकती है। तो वैसे तो राष्ट्रीय महिला आयोग ने खुद से संपर्क करने के कई माध्यम दिए हुए हैं और आप उसमे से अपराध की श्रेणी के आधार पर संपर्क कर सकती (Rashtriya mahila aayog contact number in Hindi) है। कहने का अर्थ यह हुआ कि महिलाओं को केवल अपराध की श्रेणी के तहत ही राष्ट्रीय महिला आयोग से संपर्क करना पड़े, यह आवश्यक नहीं है। वह अपनी काउंसलिंग करवाने या अन्य किसी कारण से भी राष्ट्रीय महिला आयोग को फोन कर सकती है।

तो यदि आपके साथ कोई अपराध हुआ है या आप तनाव में हैं और आपको राष्ट्रीय महिला आयोग से कोई सहायता चाहिए तो आप उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग की हेल्पलाइन 7827170170 नंबर पर कॉल कर सकती हैं। यह राष्ट्रीय महिला आयोग का हेल्पलाइन नंबर है जिसे हम नेशनल कमीशन फॉर वीमेन हेल्पलाइन नंबर (National Commission for Women Helpline Number) के नाम से भी जानते हैं। इस नंबर पर कॉल करने पर तुरंत आपकी शिकायत पर संज्ञान लिया जाएगा और उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

हालाँकि आपके पास राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ संपर्क करने के कई अन्य माध्यम भी होते हैं जिनके लिए आप उनसे संपर्क साध सकते हैं। अब आप जानना चाहेंगी कि वे सब नंबर क्या है जिनके तहत आप राष्ट्रीय महिला आयोग से संपर्क साध सकती है। तो अब हम आपके साथ वही सब साँझा करने वाले हैं ताकि आपकी सहायता हो सके।

सहायता हेतुहेल्पलाइन नंबर
राष्ट्रीय महिला आयोग हेल्पलाइन नंबर7827170170
केंद्रीय सामाजिक कल्याणकारी विभाग – पुलिस हेल्पलाइन1091/ 1291, (011) 23317004
शक्ति शालिनी10920
शक्ति शालिनी – महिला आश्रय(011) 24373736/ 24373737
सार्थक(011) 26853846/ 26524061
भारतीय महिला कांफ्रेंस10921/ (011) 23389680
जागोरी(011) 26692700+918800996640
संयुक्त महिला कार्यक्रम(011) 24619821
साक्षी – हिंसा निपटारा केंद्र(0124) 2562336/ 5018873
सहेली – महिलाओं की एक संस्था(011) 24616485 (शनिवार)
निर्मल निकेतन(011) 27859158
नारी रक्षा समिति(011) 23973949
राही(011) 26238466/ 26224042, 26227647

राष्ट्रीय महिला आयोग के कानूनी हेल्पलाइन नंबर (Rashtriya mahila aayog complaint number in Hindi)

अब यदि आपको राष्ट्रीय महिला आयोग से कानूनी रूप से कोई सहायता चाहिए या आपके साथ कोई ऐसा अत्यचार हुआ है जिसके लिए न्यायिक प्रक्रिया के तहत केस चल रहा है तो उसके लिए भी हेल्पलाइन उपलब्ध है। ऐसे में राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा इसके लिए भी महिलाओं की सुविधा के अनुसार कई तरह की हेल्पलाइन जारी की गयी है जहाँ से आप सहायता की अपेक्षा कर सकती है। तो राष्ट्रीय महिला आयोग में कानूनी सलाह प्राप्त करने या उनसे सहायता प्राप्त करने के उद्देश्य से आप उन्हें नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकती हैं:-

सहायता हेतुहेल्पलाइन नंबर
मानव अधिकार कानून नेटवर्क(011) 24316922/ 24324503
घरेलू हिंसा के लिए अधिवक्ताओं का समूह(011) 24373993/ 24372923
मार्ग (मल्टीपल एक्शन रिसर्च ग्रुप)(011) 26497483 / 26496925
दिल्ली पुलिस हेल्पलाइन1091
दिल्ली महिला आयोग(011) 23379181/ 23370597
महिला थाना, दिल्ली पुलिसSee Link
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग(011) 23385368/9810298900
प्रतिधि(011) 22527259
सरकारी एड्स हेल्पलाइन1097
चाइल्ड हेल्पलाइन1098
कैट्स (ट्रामा सेवा के लिए राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा)1099
तनाव के लिए काउंसलिंग3317004
सार्थक – युवाओं के करियर व काउंसलिंग के लिए9628052777, 9628019278, 9628019279
सांस संबंधित बीमारी की हेल्पलाइन9628015969, 9632154536, 9628005278
दिमागी हमले के लिए हेल्पलाइन5792090, 5794733

राष्ट्रीय महिला आयोग ईमेल आईडी (Rashtriya mahila aayog e-mail I’d in Hindi)

अब यदि आप उन्हें ईमेल आईडी के जरिये संपर्क करना चाहती है तो उसकी जानकारी भी राष्ट्रीय महिला आयोग ने सार्वजनिक की है। एक तरह से राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा महिलाओं की सहायता के लिए और उनके द्वारा संपर्क करने के लिए हर तरह के साधन उपलब्ध करवाए हुए (NCW email I’d in Hindi) हैं। अब यदि आपको लगता है कि आप उन्हें ईमेल भेज कर ज्यादा अच्छे से अपनी बात रख सकती हैं या उन्हें कुछ साक्ष्य दिखा सकती है तो आप उन्हें यह भी कर सकती है।

ऐसे में राष्ट्रीय महिला आयोग की ईमेल आईडी ncw@nic.in है जिस पर आप किसी भी समय मेल भेज सकती है। इस पर मेल भेजते ही आपकी शिकायत का तुरंत निपटारा कर दिया जाएगा। हालाँकि इस ईमेल आईडी पर राष्ट्रीय महिला आयोग को सामान्य तौर पर मेल किया जाता (Rashtriya mahila aayog email address in Hindi) है। किंतु यदि आप मुख्य तौर पर उन्हें शिकायत करने के लिए ही मेल भेजना चाहती है तो उसके लिए आप उन्हें इस आईडी पर complaintcell-ncw@nic.in मेल भेज सकती है। दोनों पर ही मेल भेजे जाने पर आपकी शिकायत का निपटारा कर दिया जाएगा।

राष्ट्रीय महिला आयोग की वेबसाइट (NCW website in Hindi)

राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं की सहयता और उनके अधिकारों को बताने के उद्देश्य से अपनी एक वेबसाइट भी जारी की हुई (Rashtriya mahila aayog website in Hindi) है। आप उस वेबसाइट पर कई तरह की महिला संबंधित जानकारी को पा सकती है। इस वेबसाइट का लिंक http://www.ncw.nic.in/hi/ है। यहाँ पर आपको महिला से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाएगी जैसे कि:

  • भारतीय कानून के द्वारा महिलाओं को क्या अधिकार दिए गए हैं।
  • उनके साथ किस तरह का अत्याचार होने पर किस तरह की धारा बनती है और उसमे कितनी सजा का प्रावधान है।
  • राष्ट्रीय महिला आयोग किस तरह से महिलाओं की सहायता करता है और महिलाएं उनसे कैसे लाभान्वित होती है।
  • राष्ट्रीय महिला आयोग के क्या क्या अधिनियम है और उसमे किन किन चीजों को मुख्य तौर पर शामिल किया गया है।
  • किस तरह से राष्ट्रीय महिला आयोग मिली शिकायतों का निपटारा करता है और उसकी क्या प्रक्रिया है।
  • राष्ट्रीय महिला आयोग में दर्ज की गयी शिकायतों को बंद करने की क्या प्रक्रिया होती है।
  • महिलाओं से संबंधित सभी तरह के कानूनों की विस्तृत जानकारी भी आपको इसी वेबसाइट के जरिये ही मिलेगी।
  • राष्ट्रीय महिला आयोग से संपर्क करने के अन्य क्या क्या माध्यम हो सकते हैं और उनका आधिकारिक पता क्या है।
  • वर्तमान समय में कौन राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष है और उसमे अन्य लोग किस भूमिका के तहत कार्य करते हैं।

तो इस तरह से राष्ट्रीय महिला आयोग की वेबसाइट पर बस क्लिक करने की देर है और आपको उसके बारे में संपूर्ण जानकारी हिंदी व अंग्रेजी दोनों ही भाष में मिल जाएगी।

राष्ट्रीय महिला आयोग में ऑनलाइन शिकायत कैसे करें? (Rashtriya mahila aayog me shikayat kaise kare)

अब यदि आप ना ही राष्ट्रीय महिला आयोग की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना चाहती है और ना ही उन्हें मेल भेजना चाहती है बल्कि सीधे उनकी वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत का पंजीकरण करवाना चाहती है तो उसकी प्रक्रिया भी इसी वेबसाइट पर ऑनलाइन दी गयी (Rashtriya mahila aayog me complain kaise kare) है। आज के समय में जब सब कुछ ऑनलाइन हो गया है तो यह काम ऑनलाइन क्यों नहीं होता।

तो यदि आप राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाना ही चाहती है तो उसकी प्रक्रिया को विस्तार से इसमें बताया गया है। आइए जाने राष्ट्रीय महिला आयोग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे (NCW me complain kaise kare) में।

  • इसके लिए आपको ऊपर दी गयी वेबसाइट पर क्लिक कर राष्ट्रीय महिला आयोग http://www.ncw.nic.in/hi/ के मुख्य पेज पर जाना होगा।
  • जैसे ही आप इस पेज पर पहुंचेंगे तो आपको ऊपर दिए गए मेन्यू में कई विकल्प मिलेंगे जिसमे से एक विकल्प होगा जिस पर लिखा होगा “आयोग की एप्लीकेशन”। बस आपको इसी विकल्प पर अपना कर्सर लेकर जाना होगा।
  • इसके बाद इस विकल्प के तहत एक ड्रापडाउन सूची खुल जाएगी जिसमे आपको पहले विकल्प “शिकायतें” पर अपना कर्सर ले जाना (How to complaint mahila aayog in Hindi) होगा।
  • अब इसके तहत भी एक ड्रापडाउन सूची खुल जाएगी जिसमे आपको पहले विकल्प पर क्लिक करना होगा जिस पर लिखा होगा “ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण”।
  • इस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा जिसमे आपको लॉग इन करने को कहा जाएगा। यदि आप लॉग इन नहीं भी करना चाहती है तो कोई बात नही।
  • आपको इसमें नीचे ही एक विकल्प दिखाई देगा जिस पर लिखा होगा “शिकायत पंजीकरण के लिए यहाँ क्लिक करें / Click here for registration of Complaint:” आपको इसी पर ही क्लिक करना होगा।
  • इस पर क्लिक करते ही एक लंबा चौड़ा राष्ट्रीय महिला आयोग का शिकायती फॉर्म खुल जाएगा। आप चाहे तो सीधा इस https://ncwapps.nic.in/onlinecomplaintsv2/frmPubRegistration.aspx लिंक पर क्लिक कर भी वहां पहुँच सकती हैं।
  • अब यहाँ पर आपसे शिकायत संबंधित और आपकी निजी जानकारी पूछी जाएगी। आपको सब जानकारी को ध्यान से भर देना होगा और शिकायत को सबमिट कर देना होगा।
  • अब इस शिकायत को राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष सबमिट कर देने के बाद आपके मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी पर उस शिकायत को सबमिट किये जाने की पूरी जानकारी आ जाएगी।
  • आप समय समय पर इस शिकायती नंबर को डालकर अपनी शिकायत का स्टेटस चेक कर सकती है और यह देख सकती है कि उस पर कहां तक और क्या कार्यवाही हुई।

राष्ट्रीय महिला आयोग हेल्पलाइन नंबर – Related FAQs

प्रश्न: महिला आयोग कौन कौन से कार्य करता है?

उत्तर: महिला आयोग के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें कानूनी सहायता करने का कार्य किया जाता है।

प्रश्न: महिला हेल्पलाइन नंबर कौन सा है?

उत्तर: महिला हेल्पलाइन नंबर 7827170170 है।

प्रश्न: महिला आयोग में शिकायत करने पर क्या होता है?

उत्तर: महिला आयोग में शिकायत करने पर उस पर महिला आयोग के द्वारा जल्द से जल्द संज्ञान लिया जाता है और उचित कार्यवाही की जाती है।

प्रश्न: महिला आयोग पीड़ित महिलाओं की कैसे सहायता करती है?

उत्तर: महिला आयोग पीड़ित महिलाओं की सहायता करने के लिए उन्हे कानूनी सलाह देती है, वकील उपलब्ध करवाती है, उनकी काउंसलिंग करती है और जो भी हो सकता है, वह करती है।

तो इस तरह से आप राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष कई तरह से अपनी शिकायत को दर्ज करवा सकती है। इस बात का प्रमुखता के साथ ध्यान रखें की आपके द्वारा दर्ज करवाई गयी शिकायत में सच्चाई होनी चाहिए अन्यथा आपके ऊपर ही कानूनी कार्यवाही हो सकती है।

प्रवेश कुमारी

मास मीडिया क्षेत्र में अपनी 15+ लंबी यात्रा में प्रवेश कुमारी कई प्रकाशनों से जुड़ी हैं। उनके पास जनसंचार और पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है। वह गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर से वाणिज्य में मास्टर भी हैं। वह वाणिज्य, व्यापार, कर, वित्त और शैक्षिक मुद्दों और अपडेट पर लिखना पसंद करती हैं। अब तक उनके नाम से 6 हजार से अधिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Comments (2)

  1. Me ek ladke ke sath ek saal se rishta jor ab vo shadi nhi kr rha h bs bolta h karuga pr kr nhi rha h bs time hi time msg rha h or shadi nhi kr rha h

    Reply
  2. हमारी कॉलोनी में एक महिला हैं वो खुद एक शिक्षिका हैं लेकिन उस महिला ने पूरी कॉलोनी के निवासियों का जीना हराम कर रखा है, महिला होने के कारण उसे कोई कुछ नहीं कहता ऊपर से schedule cast की है, वो किसी को भी देख कर थूकती हैं कभी किसी को गंदी गंदी गालियां देने लग जाती हैं, बच्चों तक को गालियां देती हैं, और उसकी भाषा इतनी अभद्र हैं कि कोई सुन ले तो कानों से खून निकल आये, उस एक महिला ने सब का जीना हराम कर रखा है, क्योंकि उससे उलझ कर कोई अपना दिमाग खराब नहीं करना चाहता, वो एक तरह की साइको महिला हैं, उसके घर वाले भी उससे त्रस्त हैं, सब से झगड़ती रहती हैं, उसका पति भी परेशान है, सबको झूठे केस में फ़साने की धमकियां देती हैं,आप बताइए ऐसी महिला का क्या किया जाए, कहाँ शिकायत करें,

    Reply

Leave a Comment